Trending

मप्र सरकार देगी धर्मपाल राष्ट्रीय पुरस्कार, जूनियर-सीनियर फैलोशिप के लिए बुलाए आवेदन

-स्वराज संस्थान संचालनालय पांच लाख और तीन लाख रुपए की देगा सम्मान राशि

भोपाल. मप्र सरकार ने स्वराज संस्थान के संचालनालय के अधीन धर्मपाल शोधपीठ के अंतर्गत एक धर्मपाल राष्ट्रीय सम्मान (पांच लाख रुपए राशि) और तीन धर्मपाल राष्ट्रीय पुरस्कार (दो-दो लाख रुपए राशि) स्थापित किए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विख्यात चिंतक, इतिहासकार एवं विचारक धर्मपाल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है। यहां बता दें, धर्मपाल राष्ट्रीय सम्मान के अंतर्गत भारतीय इतिहास, शिक्ष्ज्ञा एवं धर्मपाल के विचारों पर किए गए उल्लेखनीय कार्य एवं योगदान के लिए व्यक्ति या संस्था को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार आधुनिक भारत के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक इतिहास पर मौलिक कार्य, ऐेतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण, दस्तावेजीकरण, अनुवाद और प्रचार-प्रसार एवं ग्राम स्वराज, ग्रामीण विकास एवं स्वदेशी जैसे भारतीय विचारों के क्रियान्वयन के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
सीनियर-जूनियर फैलोशिप 2022-23 के लिए आवेदन
वर्ष 2022-23 में छह लाख रुपए की पांच सीनियर फैलोशिप और चार लाख 32 हजार रुपए की सात जूनियर फैलोशिप की भी घोषणा की गई है। पांच सीनियर फैलोशिप के लिए बुलाए गए प्रस्तावों में 18वीं शताब्दी का भारत, भारत और यूरोप, भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ऐतिहासिकता, भारतीय परंपरा में समाज और राजव्यवस्था, औपनिवशिकता से मुक्ति और भारतीय स्वतंत्रता, भारतवर्ष की सामाजिक संरचना, भारत की पंचायती व्यवस्था का इतिहास, पशुचारक संस्कृति, घुमन्तु समुदायों की जीवन संस्कृति आदि विषय शामिल हैं। सात जूनियर फैलोशिप के लिए बुलाए गए प्रस्तावों में मध्य भारत की स्थानिक गाथा-आख्यान पंरपराएं और वाचिक इतिहास, मध्य भारत में विज्ञान व तकनीकी परंपराएं आदि विषय शामिल किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button